बीसलपुर: उधारी के रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी, बीसलपुर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा
नगर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी कुलविंदर कौर ने गुरमुख सिंह पुत्र अजीत सिंह को 40 हजार रुपये उधार में दिये थे। जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो उसने रुपये देने से साफ इन्कार कर दिया और दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही किये जाने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है