झुमरीतिलैया, वार्ड नंबर 10 की पार्षद पिंकी जैन ने आज पानी टंकी रोड जैन मंदिर परिसर में अपने दोनो पैर से कमजोर जरूरतमंद बुजुर्ग व्यक्ति को वॉकर भेंट किया यह व्यक्ति प्लास्टिक की कुर्सी लेकर रोड पर चलते थे जिससे इन्हें पैदल चलने में बहुत परेशानी होती थी वॉकर मिलने से उन्हें चलने में अब सुविधा मिलेगी यह वॉकर समाजसेवी प्रदीप जैन पांडया की पुत्री प्रियंका पांडया ने प्रदान किया पार्षद पिंकी जैन ने उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्चा धर्म है हमें ऐसे लोगों की हमेशा मदद करनी चाहिए हाथ पैर से लाचार व्यक्ति को थोड़ी सी मदद से भी यदि खुशी मिले यही सर्वश्रेष्ठ पुण्य का कार्य है