RIMS में इलाज कराने आया विक्कू कुमार रहस्यमय तरीके से लापता, अपहरण की बात कह फोन पर मांगी मदद
कोडरमा। मेघातरी पंचायत के खल्कताम्बी निवासी विक्कू कुमार रांची स्थित RIMS में परिवार के एक सदस्य का इलाज कराने पत्नी सीमा देवी के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान विक्कू कुमार शनिवार दोपहर से रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। पत्नी सीमा देवी के अनुसार, दोपहर में विक्कू बाहर जाकर आराम करने की बात कहकर निकले थे। कुछ घंटे बाद जब पत्नी ने फोन किया तो उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया है और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके बाद फोन कट गया। काफी प्रयास के बावजूद मोबाइल स्विच ऑफ मिल रहा है। मामले को लेकर पत्नी ने नजदीकी थाने में आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। घटना के बाद परिजन चिंतित हैं। परिवार ने पुलिस प्रशासन से विक्कू कुमार की जल्द तलाश कर उन्हें सुरक्षित बरामद करने की मांग की है।
Koderma, Kodarma | Nov 14, 2026