सहसवान: मुजरिया के थाना समाधान दिवस में पहुंचे एसपी ग्रामीण, सुनी गईं जन शिकायतें
समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके विधिक एवं समयबद्ध निस्तारण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।