जमुई: विद्यालय से बाहर के बच्चों के लिए 10 जुलाई से शुरू होंगे विशेष प्रशिक्षण केंद्र
Jamui, Jamui | Jun 22, 2026 शिक्षा परियोजना परिषद ने विद्यालय से बाहर रह रहे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र संचालित करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक द्वारा डीईओ एवं डीपीओ को आवश्यक निर्देश जारी किया हैं। जिसकी जानकारी सोमवार 4 बजे शिक्षा विभाग द्वारा दिया गया।