भिंड नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहन मेडिकल स्टोर अस्पताल के सामने भिंड से अज्ञात चोर ने की मोटरसाइकिल चोरी!
फरियादी अखिल पुत्र मोहन जैन उम्र 29 साल निवासी वार्ड क्रमांक 34 आदर्श कॉलोनी भिंड ने पुलिस को बताया कि मोहन मेडिकल स्टोर पर अस्पताल के सामने भिंड में बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 30 एम यू 2915 रखी हुई थी!जिसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपए बताई है! जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया!कोतवाली पुलिस ने धारा 379 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है!