भिंड नगर: भिंड जिला अस्पताल के सामने अज्ञात व्यक्ति ने की मोटरसाइकिल की चोरी,सिटी कोतवाली पुलिस ने किया प्रकरण पंजीबद्ध।
भिंड में मोटरसाइकिल चोरी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं दे रहा है आज फिर भिंड जिला अस्पताल के सामने अज्ञात चोर ने एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार फरियादी अखिल पुत्र मोहन जैन उम्र 29 साल निवासी आदर्श कॉलोनी ने सिटी कोतवाली पुलिस को बताया कि उनकी मोटरसाइकिल पल्सर जिसे अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया है।