भिंड नगर: गणतंत्र दिवस की समूची तैयारी को लेकर कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा की
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय भिंड के सभागार में आयोजित की गई! कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा कर कहा!कि सभी विभाग प्रमुख लंबित शिकायतों का समय सीमा में निराकरण करना सुनिश्चित करें! साथ ही गणतंत्र दिवस संबंधित समुचित तैयारी को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए!