सेन्हा: सेन्हा के अर्रु में कांग्रेस का जन संवाद, पेसा, मनरेगा और BLA-2 प्रशिक्षण से संगठन को मजबूत करने पर ज़ोर
झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमिटी लोहरदगा के तत्वावधान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता एवं प्रखंड अध्यक्ष के सहयोग से बुधवार दोपहर लगभग 2:30 बजे सेन्हा प्रखंड के ग्राम अर्रु एतवार बाजार टांड़ में “जन संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया।