लखीमपुर: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील, डीएम ने युवाओं से किया आह्वान
लखीमपुर खीरी। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची का अद्यतन और त्रुटिरहित होना जरूरी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने वीडियो जारी कर जिले के नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की है। डीएम ने कहा कि 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करने के लिए आगे आना चाहिए