सामूहिक विवाह के लिए 202 जोड़े चयनित
लखीमपुर : सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में कुल 202 जोड़ों का चयन किया गया है। इसमें लखीमपुर विकासखंड के 113 और नकहा विकासखंड के 71 जोड़े शामिल हैं। वहीं, नगर पालिका परिषद लखीमपुर से 15 तथा नगर पंचायत खीरी से तीन जोड़े सामूहिक विवाह में शामिल होंगे। इस तरह चारों निकायों और विकासखंडों को मिलाकर कुल 202 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा।
#dineshkhbar #highlightseveryone #LakhimpurKheri
Lakhimpur, Lakhimpur Kheri | Oct 19, 2026