गुरूर: गुरुर में लाखों की लागत से बना सरपंच सदन कबाड़ में हुआ तब्दील, जनपद में होती है ब्लॉक सरपंच संघ की बैठक
Gurur, Balod | Jun 10, 2026 जनपद पंचायत गुरुर के पास लाखो की लागत से बनाया गया इस भवन मे पहुंचने के लिए सोखता गड्ढा के ऊपर टूटी फूटी स्लैप से होकर गुजरना पड़ता है। आसपास जगह जगह कांच के टुकड़े भी बिखरे हुए है। यहां जनपद पंचायत से निकलने वाले कबाड़ी सामानों को यहां स्टोर करके रखा जा रहा है।