ओबरा: ओबरा के बिजुल नदी में जलस्तर बढ़ने से दो युवक बह गए, तलाश जारी
Obra, Sonbhadra | Aug 19, 2026 ओबरा थाना क्षेत्र के परसोई ग्राम पंचायत में बिजुल नदी का जलस्तर बढ़ने से बड़ा हादसा हो गया। पुलिया के ऊपर से गुजर रही नदी की तेज धारा को पार करने के दौरान दो ग्रामीण पानी में बह गए। हादसे के 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी मंगलवार शाम तक दोनों का पता नहीं चल सका।