दतिया नगर: होटल रतन रॉयल इन में प्रशिक्षण के बाद पूर्व गृह मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग खेला क्रिकेट, वीडियो वायरल
दतिया के होटल रतन रॉयल इन में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत जिला प्रशिक्षण वर्ग सत्र समाप्त होने के बाद अलग ही नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन के बाद प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ क्रिकेट मैच खेलकर सभी को उत्साहित कर दिया। इस दौरान उन्होंने बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी भी की।