गांगड़तलाई: ब्लॉक गांगड़तलाई में आयोजित स्वराज संवाद बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुआ विस्तृत संवाद
वाग्धारा संस्था के माध्यम से गठित कृषि एवं आदिवासी स्वराज संगठन गांगड़तलाई प्रथम, द्वितीय एवं सल्लोपाट के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय स्वराज संवाद बैठक का आयोजन गांगड़तलाई में किया गया। बैठक में पंचायत समिति गांगड़तलाई के पीओ बसन्तलाल मछार ने ग्रामीणों एवं संगठन सदस्यों के साथ संवाद करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।