परिहार: परिहार के मैसहा में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों में झड़प,पुलिस ने कहा-स्थिति नियंत्रण में
परिहार थाना क्षेत्र के मसहा टोला वार्ड नंबर 3 में गुरुवार की देर शाम सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में झड़प हो गया। इस दौरान दोनों ओर से रोड़ेबाजी भी हुई। इस घटना में लगभग एक दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले को संभाल लिया।