ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ ताज होटल के बाहर फूटा लोगों का गुस्सा
देहरादून के मालसी क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण से परेशान आसपास के गांवों के लोगों ने रविवार सुबह ताज होटल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा – “झूठे झांसे बंद करो, हमको तुम जीने दो, देवभूमि पर रहम करो।”
स्थानीय लोगों ने होटल, बार, पब और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से होने वाले शोर पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।
सवाल यही है कि पर्यटन के साथ स्थानीय लोगों के सुकून का ख्याल कब रखा जाएगा?
#Dehradun #NoisePollution #Uttarakhand #Malsi #PublicProtest UttarakhandNews