देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को ऐतिहासिक और प्रेरणादायी बताया है। कार्यक्रम सुनने के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का लंबे समय से निरंतर इस मंच के माध्यम से देशवासियों से जुड़ना एक बड़ी उपलब्धि है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज में निस्वार्थ सेवा करने वाले गुमनाम नायकों को राष्ट्रीय पहचान दिलाता है। उन्होंने विशेष रूप से नशे की चपेट से बाहर निकले एक युवा के अनुभवों को साझा करने की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।