#Balrampur ! शिक्षक निर्वाचन को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने की ब्रीफिंग
मतदान केंद्रों की सुरक्षा से लेकर मतपेटियों के सुरक्षित परिवहन तक सतर्कता बरतने के निर्देश
#बलरामपुर, 22 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने पुलिस कार्यालय सभागार में निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने तथा मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, मतपेटियों के सुरक्षित परिवहन और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी ललिया डीके श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी यातायात विजय कुमार पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
#balrampur #balrampurpolicr
Balrampur, Balrampur | Oct 22, 2026