संग्रामपुर: संग्रामपुर हाट में सार्वजनिक शौचालय निर्माण की पहल तेज, महिलाओं को मिलेगी राहत, हाट परिसर से हटेगा अतिक्रमण
संग्रामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित हाट परिसर में सार्वजनिक शौचालय निर्माण की पहल तेज हो गई है।अंचलाधिकारी निशीथ नंदन और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर सिंह ने अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ हाट परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शौचालय निर्माण के लिए स्थल चिह्नित किया गया।