शक्कर कारखाने को लेकर माकपा का कलेक्ट्रेट पर हल्ला बोल, 50 KM पैदल चलकर पहुंचे किसान, बोले- मिल चालू नहीं हुई तो विधानसभा घेरेंगे
मुरैना। कैलारस शक्कर कारखाने को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर माकपा ने सोमवार को न्यू कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। 18 नवंबर को कैलारस से शुरू हुई करीब 50 किलोमीटर की पदयात्रा के बाद पहुंचे किसानों ने राज्यपाल के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। किसान नेता अशोक तिवारी ने कहा कि कारखाना सहकारिता के माध्यम से शुरू किया जाए, किसानों का बकाया भुगतान हो और सस्ती दरों पर गन्ने का बीज मिले। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
#morena #मुरैना #किसान #कैलारस
Morena Nagar, Morena | Nov 23, 2026