सेन्हा: निगनी चंदकोपा में कौशल्या देवी के निधन पर धीरज प्रसाद साहू ने परिजनों से मिलकर शोक जताया
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के निगनी चंदकोपा निवासी केदार साहू की धर्मपत्नी स्वर्गीय कौशल्या देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए लोहरदगा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू रविवार शाम लगभग 5 बजे शोकाकुल परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे। स्वर्गीय कौशल्या देवी पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थीं और उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।