जमुई: 14 अप्रैल को BPSC सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा होगी, DM ने सभा कक्ष में बैठक कर तैयारी का लिया जायजा
Jamui, Jamui | Apr 13, 2026 सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (ADEO)प्रतियोगिता परीक्षा जमुई में 14 अप्रैल मंगलवार को होगी। कदाचारमुक्त और स्वच्छ वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसको लेकर डीएम नवीन द्वारा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया गया है और आवश्यक निर्देश दिया गया है। उक्त जानकारी सोमवार की शाम 4:30 बजे दी गई है।