मानिकपुर: चित्रकूट के मानिकपुर, इंद्रानगर में घर की पानी टंकी में डूबने से 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम
चित्रकूट के मानिकपुर कस्बे के इंद्रानगर स्थित कल्याण केंद्र मोहल्ले में शनिवार सुबह हादसा हो गया। घर की पानी की टंकी में गिरने से 44 वर्षीय जितेंद्र पुत्र माताबदल की डूबकर मौत हो गई। सुबह 6:30 बजे जानकारी पर परिजन व आसपास के लोग पहुंचे। टंकी से निकालकर सीएचसी मानिकपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।