खरगोन। जैतापुर थाना क्षेत्र के बजरंग नगर में सोमवार दोपहर 23 वर्षीय श्वेता पति अजय सागोरे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता करण देवले, निवासी लोहारी, ने बताया कि श्वेता ने करीब चार साल पहले अजय से प्रेम विवाह किया था।