मंदसौर के लखमा खेड़ी फंटे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौ@XXxत की सूचना, कई घायल
#मंदसौर। देर रात लखमा खेड़ी फंटे के पास एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार कई लोग घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रॉली में करीब 20 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि सभी रतलाम जिले के रावटी क्षेत्र के रहने वाले हैं और रेलवे के कार्य के सिलसिले में मजदूरी करने मंदसौर आए थे।
मंदसौर से उज्जैन की ओर लौटते समय लखमा खेड़ी फंटे के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि दो लोगों की मौ@Xxxत होने की प्रारंभिक सूचना सामने आ रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए मंदसौर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही अपर कलेक्टर एकता जायसवाल जिला अस्पताल पहुंचीं और घायलों के उपचार की जानकारी ली। हादसे के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या तथा पहचान की पुष्टि पुलिस एवं प्रशासन द्वारा की जा रही है।