नयाखेड़ा बायपास पर यात्रियों से विवाद, पत्थर फेंकने का आरोप, फौजी का वीडियो वायरल
मंदसौर के नयाखेड़ा बायपास पर रामदेवरा से लौट रहे यात्रियों और महाराष्ट्र पासिंग कार में सवार एक व्यक्ति के बीच विवाद की सूचना सामने आई है। आरोप है कि कार सवार व्यक्ति ने यात्रियों पर पत्थर फेंके और मारपीट की। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कार सवार व्यक्ति नशे की हालत में हंगामा करता नजर आ रहा है। वीडियो में वह क्या कह रहा है, इसे लेकर भी लोगों में चर्चा है। बताया जा रहा है कि कार सवार व्यक्ति के फौजी होने की बात सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। मामले में नई आबादी पुलिस द्वारा जांच और कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आ रही है।