कोलायत: झझु में आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में करीब 200 लोगों की जांच, दवाइयां व चश्मे वितरित किए गए
कोलायत के झझु में एएसजी नेत्र चिकित्सालय एवं लखोटिया परिवार के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को गोपाल जी मंदिर परिसर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करवाई और चिकित्सकों से परामर्श लिया।शिविर में करीब 200 लोगों की नेत्र जांच की गई। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां दी