पदमपुर: जलोकी गांव में घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ की गई मारपीट, पदमपुर थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला
पदमपुर थाना क्षेत्र के जलोकी गांव में आपसी विवाद को लेकर घर में घुसकर परिवार जनों के साथ मारपीट की गई।इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने शुक्रवार शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि बिट्टू ने थाने में हाजिर होकर कहा कि आपसी बात को लेकर कश्मीर लाल व 2 अन्य के द्वारा घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट की गई।