अशोक नगर: अशोकनगर: ₹1.30 करोड़ की साइबर ठगी में दो और आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर करते थे ब्लैकमेल
अशोकनगर पुलिस ने 1.30 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर ब्लैकमेलिंग करते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान निखिल वाल्मीकि और जयदीप सेन उर्फ जेडी निवासी गुना के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर हुई कार्रवाई में यह खुलासा हुआ है।