जमुई: सदर अस्पताल में चिकित्सक ने ट्रेनिंग नर्स को भारी मात्रा में दवा चुराते पकड़ा
Jamui, Jamui | Mar 6, 2025 जमुई के सदर अस्पताल में बुधवार की देर शाम 8 बजे के करीब एक बड़ा मामला सामने आया है। नाइट ड्यूटी के दौरान डॉ. मृत्युंजय कुमार ने कुछ ट्रेनी नर्सों को दवा चोरी करते हुए पकड़ा। चिकित्सक ने नर्स के बैग से भारी मात्रा में जीवन रक्षक दवाएं और इंजेक्शन बरामद किए गए है।सिमुलतला और गिद्धौर प्रखंड के महुली से रोजाना ट्रेनी नर्स प्रैक्टिकल के लिए अस्पताल. आती है।