जमुई: दो महीने के बाद कुत्ते के काटने का असर, सोनो में युवक की बिगड़ी तबियत, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 6, 2025 दो माह पहले दिल्ली में कुत्ता के काटने के बाद रेबीज की सुई नहीं दिलाने के वजह से सोनो में बुधवार की देर रात 11:00 बजे कैलाश तमोली के पुत्र सियाराम तमोली की तबियत बिगड़ गई।जिसे परिजन द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर की निगरानी में सियाराम तमोली का इलाज किया जा रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।