जमुई: जमुई पहुंचे पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे, युवाओं की दिशा और दशा सुधारने के लिए गांव-गांव कर रहे संवाद
Jamui, Jamui | Mar 5, 2025 बिहार कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे बुधवार 4 बजे के करीब जमुई पहुंचे जहां उन्होंने एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जमुई चारों ओर से जंगलों और पहाड़ों से गिरा है। यह बिल्कुल हिल स्टेशन जैसा है। साथ ही लांडे ने कहा कि वह पहले भी जमुई आ चुके हैं।