जमुई: गोपालपुर में युवक को बिच्छू ने काटा, सदर अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
Jamui, Jamui | Mar 5, 2025 गोपालपुर में बुधवार की दोपहर 1 बजे एक युवक को बिच्छू ने काट लिया। इसके बाद परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए खैरा अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर इलाज कर रहे चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान गोपालपुर निवासी 40 वर्षीय सुबोध कुमार के रूप में की गई है।