चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के पोर्टरखोली जन्माष्टमी मेले में सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस अधिकारियों ने लिया जायजा
पश्चिमी सिंहभूम जिला की चक्रधरपुर स्थित रेलवे क्षेत्र के पोर्टरखोली में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने मेला परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।