मंडला: कान्हा में बाघों की मौत पर पत्रकारों और समाजसेवियों का कलेक्ट्रेट मार्ग में दो दिवसीय धरना शुरू, पार्क प्रबंधन पर गंभीर आरोप
Mandla, Mandla | Jul 28, 2026 विश्व प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व में पिछले कुछ महीनों के दौरान बाघों एवं अन्य वन्यप्राणियों की मौत के मामलों को लेकर स्थानीय पत्रकारों और समाजसेवियों ने मंगलवार से दो दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शनकारियों ने पार्क प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए बाघों की सुरक्षा और प्रशासनिक पारदर्शिता की मांग की।