LCT घाट की ओर से जा रही एक नौका से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की है। रविवार शाम 6:27 पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विधि व्यवस्था 2 दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि नौका से 2000 लीटर देसी शराब बरामद करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक इंजन समेत नौका को भी जब्त किया गया है।