ऊंचाहार: अयोध्या के पुरवा अरखा गाँव में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, सीएचसी में कराया गया भर्ती
ऊँचाहार क्षेत्र के अयोध्या का पुरवा अरखा निवासी पुत्ती लाल का बीस वर्षीय बेटा हरकेश उर्फ मिथलेश अपने मां बाप से अलग पत्नी के साथ रहता है। गुरुवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मिथलेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, जानकारी होने पर परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, आशंका जताई जा रही घरेलू कलह में कदम उठाया है।