विधायक पट्टा ने ली कांग्रेस पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक घुघरी: विधायक नारायण सिंह पट्टा ने आज 11 फरवरी को 3 बजे ,अपने निज निवास कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक ली। ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुशराम की उपस्थिति में आयोजित इस चर्चा में मंडलम और सेक्टर अध्यक्षों के साथ जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।