Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
ks2343198
2
धरहरा गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौ*त, दहेज ह*त्या का आरोप, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य। #Bharatcrimelivenews #Rafiganj...
Rafiganj, Aurangabad
| Dec 5, 2025
#bharatcrimelivenews
#rafiganj...
MORE NEWS
क्रांतिवीर भरत तिवारी की याद में निकला कैंडल मार्च,निष्पक्ष न्याय की उठी मांग #JusticeForBharatTiwari #क्रांतिवीर_भरत_तिवारी #BharatTiwari #श्रद्धांजलि #CandleMarch #भदवा_बाजार #भदवा_पंचायत #रफीगंज #AurangabadBihar #Justice #न्याय_की_मांग #अमर_रहें #BiharNews #BreakingNews #SocialJustice #Bharatcrimelivenews
Rafiganj, Aurangabad | Jun 28, 2026
दधपी गांव से 7 महीने से लापता रंजीत का नहीं मिला सुराग, बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा पिता औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के दधपी गांव से लापता हुए 24 वर्षीय युवक रंजीत कुमार का सात महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बेटे की तलाश में परेशान पिता आज भी उसके लौटने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। परिजनों के अनुसार, 24 अक्टूबर 2025 की शाम रंजीत कुमार घर से यह कहकर निकला था कि वह काम पर जा रहा है। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला, तो उसके पिता गणेश पाल ने 06 नवंबर 2025 को मदनपुर थाना में लिखित आवेदन देकर बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई। परिवार का कहना है कि आवेदन दिए सात महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक रंजीत का कोई सुराग नहीं मिल सका है। बेटे की चिंता में परिवार गहरे सदमे में है और हर दिन उसके लौटने का इंतजार कर रहा है। परिजनों ने प्रशासन से मामले में गंभीरता दिखाते हुए रंजीत कुमार की जल्द से जल्द तलाश कर सुरक्षित बरामद करने की मांग की है। साथ ही आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को रंजीत कुमार के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल मदनपुर थाना या उसके परिजनों को सूचित करें।। #Aurangabad #Madanpur #MissingPerson #RanjitKumar #BiharNews #CrimeNews #BharatCrimeLiveNews #लापता_युवक #औरंगाबाद_समाचार #मदनपुर
Rafiganj, Aurangabad | Jun 27, 2026
आज इंसानियत एक बार फिर शर्मसार हो गई। मोहला-मानपुर के गुंडरदेही गांव में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक मासूम बच्चे को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे के बाद चालक रुका तक नहीं, बल्कि रास्ते में लगाए गए पुलिस बैरिकेड्स तोड़ते हुए महाराष्ट्र की ओर फरार हो गया। यह घटना केवल एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि लापरवाही और कानून के प्रति बेखौफ रवैये का गंभीर उदाहरण है। आखिर कब तक तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों की वजह से मासूमों की जान जाती रहेगी? प्रशासन से मांग है कि फरार ट्रक और चालक की जल्द से जल्द पहचान कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। #Chhattisgarh #RoadAccident #JusticeForChild #RoadSafety #viralnews
Rafiganj, Aurangabad | Jun 27, 2026
BPSC में निधि पांडे की शानदार सफलता, पूर्व विधायक डब्लू सिंह ने घर पहुंचकर किया सम्मानित नबीनगर प्रखंड के ग्राम पांडेय करमा की प्रतिभाशाली बेटी निधि पांडे ने 70वीं BPSC सिविल सेवा परीक्षा में 1116वीं रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे औरंगाबाद जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने निधि पांडे के घर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने निधि को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। निधि पांडे की इस सफलता से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Rafiganj, Aurangabad | Jun 27, 2026
नल-जल योजना में गड़बड़ी से वार्डों में पेयजल संकट, PHED की लापरवाही से जनता परेशान। रफीगंज नगर पंचायत क्षेत्र में नल-जल योजना की व्यवस्था में गड़बड़ी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन सह चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. गुलाम शाहिद ने PHED विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि PHED औरंगाबाद द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 से 4 एवं 13 से 16 में नल-जल योजना के तहत पाइप बिछाई गई है। इसी क्रम में पिछले करीब 13-14 दिनों से वार्ड नंबर 13 स्थित चलनी गोदाम के पास पाइप फटने से पानी का लगातार रिसाव हो रहा है। पाइप फटने के कारण जमीन से करीब 2-3 फीट ऊपर तक पानी का फव्वारा निकल रहा है, जिससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि पाइप में लीकेज के कारण वार्ड संख्या 13, 14, 15 और 16 में पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई घरों में अब तक नल कनेक्शन भी नहीं दिया गया है। डॉ. गुलाम शाहिद ने बताया कि समस्या को लेकर PHED के कार्यपालक अभियंता समेत संबंधित अधिकारियों को कई बार पत्र के माध्यम से सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि दिशा की बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया गया था, जहां चेयरमैन द्वारा सांसद, जिलाधिकारी और विधायक की मौजूदगी में पत्र सौंपकर समस्या से अवगत कराया गया था। उन्होंने बताया कि पेयजल संकट को देखते हुए नगर पंचायत को जगह-जगह टैंकर भेजकर लोगों को पानी उपलब्ध कराना पड़ रहा है, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है। उन्होंने सरकार और PHED विभाग से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द पाइप की मरम्मत कराई जाए और सभी वार्डों में नियमित एवं सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।
Rafiganj, Aurangabad | Jun 27, 2026
धरहरा गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौ*त, दहेज ह*त्या का आरोप, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य। #Bharatcrimelivenews #Rafiganj... - Rafiganj News