पलवल पुलिस की CIA टीम को बड़ी सफलता, युवक सूरज की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार
पलवल, 6 सितंबर। पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, आईपीएस के दिशा-निर्देश में CIA स्टाफ पलवल ने थाना चांदहट क्षेत्र में युवक सूरज की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरकेश पुत्र वीरपाल निवासी राजपुर खादर और अक्की उर्फ आकाश भाटी निवासी सोल्डा, थाना चांदहट के रूप में हुई है।
CIA स्टाफ प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि 1 सितंबर को सूरज के लापता होने की शिकायत दर्ज हुई थी। जांच के दौरान CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों से पता चला कि सूरज को अंतिम बार दोनों आरोपियों के साथ ऑल्टो कार में जाते देखा गया था।
4 सितंबर को सूरज का शव थाना रब्बूपुरा क्षेत्र, गौतमबुद्धनगर में यमुना नदी के किनारे पानी से बरामद हुआ। जांच में हत्या की पुष्टि होने पर BNS की धारा 103(1), 3(5) जोड़ी गई।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी में डंडे से वार कर सूरज की हत्या की और शव यमुना में फेंक दिया।
दोनों आरोपियों को 6 सितंबर को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल हथियार और वाहन की बरामदगी सहित पूरे मामले
Palwal, Palwal | Sep 6, 2026