गिधौर: जमुई के निलेश कुमार सिंह बने सार्जेंट मेजर, क्षेत्र में खुशी की लहर
Gidhaur, Jamui | Jun 30, 2026 जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत निजुआरा गांव के निवासी सार्जेंट निलेश कुमार सिंह को पदोन्नति देकर सार्जेंट मेजर बनाया गया है। इसको लेकर जमुई में खुशी का माहौल है। परिवार के लोगों ने मंगलवार को 3 बजे बताया कि हाजीपुर स्थित वैशाली पुलिस कार्यालय में आयोजित पाइपिंग सेरेमनी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उनके कंधों पर एक सितारा लगाकर सम्मानित किया।