🌺 पुष्पराजगढ़ में भक्तिभाव से मनाया जा रहा नवरात्रि पर्व, विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को पहुँचे विभिन्न दुर्गा पंडालों में
राजेंद्रग्राम/पुष्पराजगढ़ में नवरात्रि पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने ग्राम बसनिहा, जनपद क्षेत्र और राजेंद्रग्राम बस स्टैंड स्थित माँ महाकाली के दरबार में पहुँचकर पूजा-अर्चना एवं आरती में सहभागिता की।
राजेंद्रग्राम में माँ दुर्गा का भव्य दरबार और शिव परिवार की मनमोहक प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं प्रयागराज से जुड़ी रामलीला का आयोजन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।
नवरात्रि के अवसर पर विधायक ने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। 🙏🌺
#पुष्पराजगढ़ #राजेंद्रग्राम #नवरात्रि #माँदुर्गा #BSP24News
Pushparajgarh, Anuppur | Oct 19, 2026