पुष्पराजगढ़ में गरबा उत्सव में शामिल हुए विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को
अनूपपुर । मॉडर्न नर्सिंग कॉलेज, राजेंद्रग्राम में आयोजित गरबा उत्सव में पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को शामिल हुए। इस दौरान कॉलेज की छात्राओं ने उत्साह और उमंग के साथ गरबा उत्सव में सहभागिता की।
कार्यक्रम में छात्राओं की प्रस्तुतियों और उत्साह को देखकर विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में प्रतिभा, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा देते हैं।
गरबा उत्सव के दौरान कॉलेज परिसर में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ एवं छात्राओं की सहभागिता रही।
#BSP24News #पुष्पराजगढ़ #राजेंद्रग्राम #गरबाउत्सव #अनूपपुर