अनूपपुर में गरबा महोत्सव की धूम, सांसद हिमाद्री सिंह ने बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह
अनूपपुर के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में नवरात्रि के अवसर पर ढोली तारो डांडिया कमेटी द्वारा गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्साह और उमंग के साथ बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह भी शामिल हुईं और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। गरबा महोत्सव के दौरान भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक परंपराओं की खूबसूरत झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, भाजपा के जिला पदाधिकारीगण सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
#Anuppur #GarbaMahotsav #Navratri #BSP24News