सिकटी: धर्मशाला परिसर में शिवचर्चा कार्यक्रम के दौरान 60 असहाय लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया
Sikti, Araria | Dec 5, 2024 गुरुवार की शाम प्रखंड मुख्यालय स्थित राम जानकी धर्मशाला परिसर में शिवचर्चा का आयोजन किया गया। शिव चर्चा में शिव शिष्यों के प्रवचन से श्रद्धालु भक्ति सागर में डुबकी लगाते रहे। इधर बीच बीच में हर हर महादेव की जयकारे से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शिव शिष्य मंडली में शामिल गायिका ने सजा लो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं। श्रद्धालु ताली बजाते रहे।