सिकटी: हरिरा पंचायत में आग से पांच परिवार के पांच घर जलकर राख, तीन लाख का हुआ नुकसान
Sikti, Araria | Nov 30, 2024 हरिरा पंचायत के वार्ड संख्या 03 ठाकुर टोला में शनिवार की दोपहर करीब एक बजे अचानक आग लगने से पांच परिवार के पांच घर जल कर राख हो गये। अगलगी की इस घटना में घरेलू अनाज, कपड़ा, बर्तन, बाइक सहित करीब 3 लाख की संपति जलने का अनुमान है। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। बाद में दमकल की गाड़ी भी पहुंची। इधर सूचना पर स्थानीय