सिकटी: कुआड़ी में गाजे-बाजे के साथ 251 कुंवारी कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभा यात्रा
Sikti, Araria | Dec 4, 2024 बुधवार को करीब 11बजे दिन में कुआडी़ पंचायत के वार्ड संख्या 9 स्थित शैलेष स्थान से 251 कुंवारी कन्याएं व सुहागीन महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली।यह कलश शोभा यात्रा शैलेश स्थान से निकलकर दुर्गा मंदिर के तालाब में जल भरकर सत्संग मंदिर, कुआडी़ बाजार के रास्ते बकरा नदी में जल को विसर्जित किया। इस दौरान भक्ति गानों से पुर पंचायत गुजंता रहा।