जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित; विकास योजनाओं की समीक्षा एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन के निर्देश।
माननीय प्रभारी मंत्री, कैमूर-सह-उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री, बिहार सरकार श्री संजय सिंह टाइगर की अध्यक्षता में माँ मुंडेश्वरी सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पेयजल, नगर विकास, विद्युत, परिवहन, पशुपालन, सिंचाई एवं सड़क निर्माण सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
माननीय प्रभारी मंत्री ने पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने, जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निष्पादन करने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं जवाबदेही बनाए रखने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
#Kaimur #DistrictAdministrationKaimur #Development #GoodGovernance #PlateauOfBlessings
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Nov 7, 2026