शिवहर: उत्पाद विभाग की टीम ने धनकौल से 21 बोतल शराब के साथ महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर धनकौल से 21 बोतल शराब के साथ एक महिला शराब कारोबारी पूनम देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उत्पाद अधीक्षक रणधीर कुमार सिंह ने बताया है कि 21 बोतल शराब में 06 बोतल ऐसी ब्लैक पकड़ा है और 15 बोतल नेपाली शराब पकड़ा है. कुल 21 बोतल शराब के साथ महिला कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।